रांची-टाटा मार्ग बनकर तैयार, टोल टैक्स देकर कीजिए सफर

रांची टाटा मार्ग अब पुरी तरह से बन कर तैयार हो गया है कल से सरपट दौड़ेंगी गाड़ीयां और कल से ही टाॅल प्लाजा बुंडू में टाॅल वसुली भी शुरू हो जाएगी। एनएचएआई के द्वारा पुरी प्रक्रिया की तैयारी अंतिम चरण में है।
स्थानीय लोगों की समस्या को देखते हुए स्थानीय विधायक विकास मुंडा ने एनएचएआई, टाॅल अभिकर्ता और बुंडू एसडीएम के साथ बैठक कर जानकारी लिया। एनएचएआई द्वारा जानकारी दिया गया कि स्थानीय लोगों को छुट दी जाएगी पुरे महिने के लिए कार मालिकों को 258 रूपये देने होंगे वहीं ऑटो और बाईक सवार को कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनएचएआई ने रायडीह मोड़ स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर के लिये बताया कि जमिन अधिग्रहण में कुछ लोगों का अधिग्रहण नहीं हो पाया है जो प्रक्रिया में चल ही रहा था और एक महिला के द्वारा जमिन मालिक होने का दावा करते हुए कोर्ट में मामला दायर कर दिया गया है अब जब तक कोर्ट आदेश देगी भुमि अधिग्रहण भी होगा और भुगतान भी हो पायेगा।अब लोगों को एनएचएआई के द्वारा मिलेंगी ज्यादा सुविधा। 1033 एंबुलेंस सेवा फिर से होगा चालु। अब दुर्घटना की स्थिति में हाईवे पेट्रोलिंग टीम त्वरित करेगी सहयोग। वहीं टाॅल प्लाजा में स्थानीय लोगों को रियायत के लिये बुंडू वासीयों ने टाॅल प्लाजा के पास प्रदर्शन करते हुए मांग किया है कि स्थानीय लोगों को टाॅल मुक्त रखा जाए।