बाबा साहेब के लंदन स्थित आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करना भावुक पल :हेमन्त
- By rakesh --
- 26 Jan 2026 --
- comments are disable
गणतंत्र दिवस के दिन बाबा साहेब के लंदन स्थित आवास में श्रद्धांजलि अर्पित करना अत्यंत भावुक पल…हेमन्त सोरेन
==============
#गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास पहुंच, बाबा साहेब को किया नमन
===============
लंदन/रांची
गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज एक अनूठा और ऐतिहासिक क्षण साक्षी बना, जब मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को लंदन स्थित भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के ऐतिहासिक आवास जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर को मुख्यमंत्री ने अपने लिए अत्यंत भावुक, प्रेरणादायी और परम सौभाग्य का क्षण बताया।
मुख्यमंत्री ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और विचारों ने भारत जैसे विविधताओं से भरे देश को एक सशक्त, समावेशी और लोकतांत्रिक राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के समावेशी, सशक्त और समानतामूलक समाज के विचार आज भी सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की सबसे मज़बूत आधारशिला हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब ने देश को केवल बराबरी और अधिकारों का संविधान ही नहीं दिया, बल्कि प्रत्येक नागरिक को सम्मान, गरिमा और स्वाभिमान के साथ जीवन जीने का अधिकार भी प्रदान किया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश के मार्गदर्शक सिद्धांत बने हुए हैं।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने डॉ. अंबेडकर जी के आवास पर रखी गई गेस्ट बुक में अपने भाव और विचार भी अंकित किए।
इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उनकी धर्मपत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार तथा अंबेडकर म्यूजियम के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- CM Hemant Soren
- hemant soren
- hemant soren age 50
- hemant soren angry
- hemant soren birthday
- hemant soren bjp
- hemant soren government
- hemant soren in bjp live
- hemant soren in delhi
- hemant soren in nda
- hemant soren jmm
- hemant soren jobs
- hemant soren latest
- hemant soren mundan
- hemant soren nda
- hemant soren new
- hemant soren news
- hemant soren party
- hemant soren pesa act
- hemant soren rally
- hemant soren speech
- hemant soren wife
- hemant soren with bjp
- jmm hemant soren
- modi hemant soren