रांची : कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा CM आवास ,अबतक 100 लोग संक्रमित

झारखंड के मुख्यमंत्री का आवास कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है.  सीएम आवास में लगातार कोरोना का संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सीएम पर लगातार तीसरी बार संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है.

सीएम हेमंत सोरेन की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मी और स्टाफ लगातार संक्रमित निकल रहे है. सीएम आवास में अबतक लगभग 100 लोग कोरोना संक्रमित पाये गए है.

सीएम आवास में कोरोना के अटैक से वहां जाने से हर कोई कतरा रहा है, लगातार कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए अब आम हो या खास सभी की एंट्री पर पाबंदी लगा दी गयी है.

संक्रमितों में सीएम् सुरक्षा में लगे जैप 1 और स्पेशल ब्रांच के लोगों के अलावा कुक ,ड्राइवर सहित कई दूसरे स्टाफ भी शामिल है. सीएम आवास में काम करने वाले काफी भयभीत हो गए है.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार का दो बार कोरोना टेस्ट हो चुका है. दोनों ही बार सीएम और उनकी पत्नी कोरोना नेगेटिव हुई है. लेकिन बार बार बड़े पैमाने पर सीएम हाउस से निकल रहे संक्रमण से सीएम पर कोरोना का संकट बार बार मंडरा रहा है.

सीएम ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि संक्रमण के उतार चढ़ाव पर सरकार की नज़र है. इस वैश्विक महामारी से जंग लड़कर जितना है. उन्होंने कहा कि कोरोना गरीब, मज़दूर बेरोजगारों के लिए बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है, सीएम ने यह भी कहा कि राज्य के लिए जो भी बेहतर होगा निर्णय लिया जायेगा.