रांची। राज्य में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या, कोरोना संक्रमित की संख्या 470 के पार

रांची। राज्य में अब तक 477 कोरोना पॉजिटिव के मामले आ चुके हैं। कुल मरीजों में 300 कोरोना संक्रमित मरीज प्रवासी हैं जो एक मई के बाद राज्य के विभिन्न जिलों में लौटे हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या गढ़वा की है। गढ़वा जिले में अब तक 57 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

लौटे प्रवासी मजदूर बढ़ी संक्रमण की खतरा

यहां कुल 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं जबकि बाहर से लौटे प्रवासियों में 52 संदिग्धों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। राज्य में गुरुवार को 18 नए संक्रमित मिले।

इसमें रांची के दो, धनबाद का एक, गढ़वा के दो, गुमला के तीन, जमशेदपुर के छह और बोकारो के तीन मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 477 हो गई है।

 कैंसर पीड़ित और कांके की गर्भवती भी

रांची के दो मरीजों में एक कैंसर का मरीज है, जिसका इलाज फिलहाल दिल्ली के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। इस मरीज की जांच भी मेडिका में की गई थी। रांची से दूसरी मरीज कांके की एक गर्भवती महिला है। उसकी जांच रिम्स में हुई थी। मेदांता में दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

इसमें एक गुमला और एक धनबाद के गोमो का है। गुमला में दो और मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पूर्वी सिंहभूम से मिले मरीजों में दो चाकुलिया, दो मानगो और बागबेड़ा व घाटशिला के एक-एक मरीज हैं। चाकुलिया के दोनों मरीज क्वारैंटाइन में थे। उनका सैंपल एमजीएम भेजा गया था।