ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, दी जन्मदिन की बधाई !
- By rakesh --
- 17 Sep 2025 --
- comments are disable
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को मिलाया फोन, दी जन्मदिन की बधाई, बोले- पार्टनरशिप को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की. इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी नेतृत्व क्षमता की जमकर सराहना की. दोनों नेताओं के बीच भारत-अमेरिका संबंधों और वैश्विक मुद्दों पर भी बातचीत हुई.
राष्ट्रपति ट्रंप ने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने की इच्छा जताई. यह कदम वॉशिंगटन की ओर से भारत के साथ संबंधों को नई दिशा देने और मज़बूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई अपनी बातचीत को साझा किया. उन्होंने लिखा, “मेरे मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शानदार फोन कॉल हुई. मैंने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. वह अद्भुत काम कर रहे हैं. नरेंद्र, रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए आपके समर्थन के लिए धन्यवाद.”
जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद: पीएम मोदी
इससे पहले पीएम मोदी ने भी इसकी जानकारी एक्स पर साझा की. उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देते हुए लिखा, “आपके फोन कॉल और जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद मेरे मित्र राष्ट्रपति ट्रंप. आपकी तरह, मैं भी भारत-अमेरिका के व्यापक और वैश्विक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं. हम यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए आपके प्रयासों का समर्थन करते हैं.”
इस बार जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में रहेंगे पीएम
इस साल पीएम मोदी अपने 75वें जन्मदिन के मौके पर बुधवार को मध्य प्रदेश में रहेंगे. पीएम मोदी यहां धार जिले के भैंसोला गांव जाएंगे और महिलाओं और परिवारों के लिए स्वास्थ्य और पोषण पर आधारित अभियान की शुरुआत करेंगे. साथ ही टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए पीएम मित्र पार्क का शिलान्यास करेंगे. इस मार्क का मकसद देश को टेक्सटाइल हब बनाना और निर्यात और रोजगार को बढ़ावा देना है. सरकार देशभर में ऐसे सात PM MITRA पार्क बना रही है.
MITRA पार्क 2,158 एकड़ में फैला होगा और इसकी अनुमानित लागत करीब ₹2,050 करोड़ है. अब तक 91 कंपनियों को 1,300 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है और लगभग ₹23,000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. यह पार्क ‘5F’ दृष्टिकोण (Farm → Fibre → Factory → Fashion → Foreign) पर आधारित होगा, जिससे कच्चे माल से लेकर तैयार वस्त्र तक की पूरी सप्लाई चेन एक ही स्थान पर विकसित होगी.
जन्मदिन पर योजनाओं की सौगात
अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी केवल औद्योगिक परियोजना का शिला
न्यास ही नहीं करेंगे, बल्कि कई सामाजिक योजनाओं का भी शुभारंभ करेंगे. वह ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार एवं पोषण अभियान’ की शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार लाना है. इसी के साथ प्रधानमंत्री ‘एक बगिया मां के नाम’ अभियान की भी शुरुआत करेंगे, जिसके तहत महिलाओं को पौधे भेंट किए जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण को महिलाओं की भागीदारी से जोड़ा जाएगा.
- birthday of pm modi
- happy birthday modi
- modi 70th birthday
- modi 75th birthday
- modi birthday
- modi birthday 2025
- modi birthday date
- modi birthday event
- modi birthday live
- modi birthday news
- modi birthday party
- modi birthday speech
- modi birthday trump
- modi birthday video
- modi ji birthday
- modi's birthday
- pm modi 75 birthday
- pm modi 75 bithday
- pm modi 75th birthday
- pm modi birthday
- pm modi birthday 2025
- pm modi birthday date
- pm modi birthday eve
- pm modis birthday
- yogi adityanath modi birthday