फर्जीवाड़ों ने एक बार फिर हेमंत सोरेन के एकाउंट से लॉकडाउन लगाने का किया पोस्ट !

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सोशल मीडिया एकाउंट के नाम पर झारखंड में लॉकडाउन लगाने की अफवाह फैलाने को कोशिश की। लॉकडाउन की सूचना जैसे ही वायर हुई, वैसे ही सरकार की तरफ से इस सूचना के फर्जी होने की जानकारी दी गई। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए जांच कराने का निर्देश दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री का फेक आइडी बनाकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने की कोशिश की गई कि झारखंड में कोरोना को देकते हुए लॉकडाउन लगाया जा रहा है। जैसे ही इस तरह की अफवाह फैली आम लोगों में परेशानी बढ़ने लगी। लोग एक दूसरे से जानकारी लेने लगे।

बाद में इस फर्जी जानकारी पर फेक का ठप्पा मारकर सरकार की तरफ से आम लोगों को सही जानकारी दी गई। जिसमें इस बात की जानकारी दी गई है कि राज्य में कोरोनाके नए वैरिएंट को लेकर किसी तरीके से अभी जानकारी नहीं मिली है और ना ही सरकार की तरफ से किसी तरह से लॉकडाउन की बात की गई है।