रांची। रिम्स अस्पताल से दीपक प्रकाश को मिली छुट्टी, करेंगे आराम
- By admin --
- 09 May 2020 --
- comments are disable
रांची। झारखंड प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष दीपक प्रकाश को शनिवार को रिम्स अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इसके बाद दीपक प्रकाश राजधानी के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित अपने आवास पहुंचे। उन्हें डॉक्टरों ने घर पर आराम करने की सलाह दी है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को गुरुवार सुबह सीवियर हार्ट अटैक के बाद रिम्स में भर्ती कराया गया था।
कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज
रिम्स में दीपक प्रकाश के कार्डियो विभाग में भर्ती कराया गया था जहां से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। फिर एंजियोप्लास्टी के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत ठीक बतायी थी। डॉक्टरों ने बताया था कि दीपक प्रकाश का कोरोनरी आर्टरी में 100 फीसदी ब्लॉकेज हो गया था।
विभिन्न लोग पहुंचे थे रिम्स
उधर, दीपक प्रकाश की तबियत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर रिम्स पहुंचे थे और उनका हालचाल जाना था। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय और अन्नपूर्णा देवी भी रिम्स पहुंची थी।