रांची: बहाली पूर्व निगमकर्मियों की प्राथमिकता तय हो- अजय राय
- By admin --
- 17 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि, निगम में होने वाली बहाली में पूर्व से निगम के विभिन्न इकाइयों में कार्य कर रहे कर्मियों की प्राथमिकता तय हो। उसके बाद ही तभी बहाली की प्रक्रिया शुरू की जाए, अन्यथा यह उन हजारों कर्मियों के साथ बेईमानी होगी। जिन्होंने ऊर्जा निगम के विभिन्न इकाइयों में अपना पूरा जीवन दे चुके हैं।
अजय राय ने कहा कि पिछली रघुवर सरकार में दो बार हुई बहाली में निगम में पूर्व से कार्यरत कर्मियों की उम्र के साथ उन्हें अनुभव का लाभ पिछले पांच सालों का तय किया गया था, जिससे लगभग 900 लोग सफल हुए थे। आज भी उसी आधार पर आगे की भी बहाली में प्राथमिकता तय होनी चाहिए।
राय ने बताया कि शीघ्र ही वे इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ-साथ ऊर्जा निगम के सीएमडी और अलग-अलग ईकाइयों के एमडी से मिलकर ज्ञापन सौपेंगे।