रांचीः नवनियुक्त बीजेपी जिलाध्यक्ष को प्रदेश मंत्री ने दी बधाई

बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अनंत तिवारी ने छह जिलों में नवनियुक्त हुए सभी जिलाध्यक्षों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि छः जिलों के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तथा राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश के द्वारा किया गया है । साहिबगंज के जिलाध्यक्ष रामदरश यादव सहित सभी जिलाध्यक्षों को बधाई देता हूं।

उन्होंने कहाकि पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि निश्चित रूप से नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के नेतृत्व में हमारा संगठन और भी मजबूत होगा। और हम दोगुनी ऊर्जा के साथ जन कल्याण के कार्य मे संलग्न होंगे। वहीं बीजेपी किसान मोर्चा साहेबगंज के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि हम पूरे भाजपा किसान मोर्चा के जिला कमिटी की ओर भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामदरश यादव को हार्दिक बधाई तथा ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं।

वहीं बीजेपी किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी आकाश पाठक ने कहाकि साहिबगंज के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामदरश यादव को हार्दिक बधाई तथा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए शुभकामनाएं भेंट करता है। वे एक कुशल संगठनकर्ता सहित स्नेहिल स्वभाव के कर्मठ एवम् जुझारू व्यक्तित्व वाले भी हैं । अतः हमें आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि इनके नेतृत्व में हमारा भाजपा परिवार और भी मजबूत होगा।