दुर्गा पंडाल जिला प्रशासन के निर्धारित दिशा-निर्देश करे : जिला प्रशासन
- By rakesh --
- 19 Oct 2023 --
- comments are disable
दुर्गा पूजा पर्व के सभी सेफ्टी व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर रांची शहर के पूजा पंडालो का निरीक्षण
====================
राहुल कुमार सिन्हा, उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने शहर के विभिन्न पूजा पंडालो का निरीक्षण किया
====================
रांची शहर के सभी दुर्गा पंडालो को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश का पालन करने के निर्देश
====================
पूजा पंडालो में महिलाओं की सहभागिता देख कर काफ़ी खुशी हुई उपायुक्त
====================
सोशल मिडिया में गलत और भ्रामक मैसेज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी वरीय पुलिस अधीक्षक रांची
===========================
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने आज दिनांक-19 अक्टूबर 2023 को रांची शहर के जगरनाथपुर नगरीय दुर्गा पूजा समिति धुर्वा रांची एवं महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति धुर्वा रांची के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडाल एवं लटमा, बिरसा चौक, हवाई नगर, हटिया और अन्य पूजा पंडालो का निरीक्षण किया। निरीक्षण क्रम में अपर जिला दंडाधिकारी, राजेश्वर नाथ आलोक, सम्बंधित डीएसपी एवं सम्बंधित अंचल अधिकारी सम्बंधित सभी थाना प्रभारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी शामिल थे।
रांची शहर के सभी दुर्गा पंडालो को जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देश का पालन करने के निर्देश
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा द्वारा दुर्गा पूजा पर्व में बेहतर व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक दृष्टिकोण से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए पूजा समिति के सदस्यों से कहा गया।
ध्वनि प्रदूषण गाइड लाइन
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने दुर्गा पूजा के दौरान ध्वनि प्रदूषण नियम के तहत लाउडस्पीकर के उपयोग को लेकर सम्बंधित पदाधिकारियों एवं पूजा समितियों से कहा कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित रूप से हो इस पर विशेष ध्यान दे।
पूजा पंडालो में महिलाओं की सहभागिता
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने जगरनाथपुर नगरीय दुर्गा पूजा समिति धुर्वा रांची एवं महानगर औद्योगिक दुर्गा पूजा समिति धुर्वा रांची के पूजा पंडालों के निरीक्षण क्रम में पूजा पंडालो में महिलाओं की सहभागिता देख कर बहुत खुशी जाहिर की गई । उन्होंने कहा की दुर्गा पूजा पर्व में महिलाओं की सहभागिता अनुकरणीय है। सभी पंडाल की व्यवस्था देख कर उपायुक्त रांची बहुत खुश नज़र आए उन्होंने विशेष रूप से कहा की सभी पूजा पंडालों का इतिहास काफ़ी पुराना है, पुरानी परम्परा और नई परम्परा के ताल-मेल दुर्गा पूजा के आयोजन को और भी शानदार बनाता हैं।
जिला प्रशासन द्वारा सोशल मिडिया पर 24×7 नज़र
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सोशल मिडिया में गलत और भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश सभी सम्बंधित पदाधिकारी को दिए, उन्होंने कहा की कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जाती हैं, जिससे अप्रिय घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता हैं। ऐसा करने वालें असामाजिक तत्वों की जानकारी जिला प्रशासन को देने को कहा गया ताकि उनपर कड़ी कार्रवाई की जा सकें। उपायुक्त द्वारा लोगों से अपील की गई हैं, सभी लोग गलत खबरें भेजनें से बचें।
असामाजिक तत्वों पर नज़र
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने कहा की जिला प्रशासन के तरफ से पूजा पंडालों और इसके आस-पास क्षेत्रों में जिला जिला प्रशासन की नज़र लगातार बनी रहेगी। आपको जानकारी हो की जिला प्रशासन के तरफ से सादे लिबास में महिला एवं पुरुष बल हमेशा तैनात रहेंगे। जो ऐसे तत्वों पर नज़र बना कर ऐसी घटना रोकने के लिए हमेशा तैनात रहेंगे।
पूजा पंडालों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न नही हो उस पर ध्यान
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने कहा की पूजा पंडालों में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न नही हो उस पर पूजा समिति के सदस्य विशेष रूप से ध्यान दे। किसी भी तरह की अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का ख्याल रखने का निर्देश उपायुक्त द्वारा सभी सम्बंधित अधिकारी एवं पूजा समिति के सदस्यों को दिया।
माँ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन रूट का पालन
उपायुक्त रांची, राहुल कुमार सिन्हा ने सभी दुर्गा पूजा समिति और इससे जुड़े सभी लोग से कहा की माँ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन रूट का पालन जिला प्रशासन के दिए निर्धारित समय और स्थान में करने का निर्देश दिया।
सोशल मिडिया में गलत और भ्रामक मैसेज करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश
वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, चंदन कुमार सिन्हा ने सभी दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों से कहा की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की लगातार चिंता बनी रहती है। पूजा आयोजन में किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो इसके लिए सारें मानकों का ख्याल रखना पूजा कमेटी की भी जिम्मेवारी है, इसका ख्याल रखना बहुत जरुरी हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा की कई बार कोई शरारती तत्व कोई ऐसी घटना कर दे जिससे क़ानून-व्यवस्था ख़राब होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती हैं। कई असामाजिक तत्व जान कर चाहते हैं की कोई अप्रिय घटना घटे। ऐसा करने वालें लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा की ऐसा करने वालें लोगों की सूचना तुरंत पुलिस को दे पुलिस इस पर तुरंत कार्रवाई करेगी एवं लोगों से अपील की वे ऐसा ना करें एवं उन्होंने कहा की उत्सुकतावश सोशल मिडिया पर गलत प्रचार-प्रसार ना करें। ना कोई ऐसा मैसेज भेजे जिसे तनाव की स्थिति उत्पन्न हो।
- bong guy durga puja
- durga
- durga maa
- Durga Puja
- durga puja 2023
- durga puja 2023 date
- durga puja gaan
- durga puja idol
- durga puja in kolkata
- durga puja kolkata
- durga puja kolkata 2023
- durga puja pandal
- durga puja song
- durga puja song 2019
- durga puja song 2021
- durga puja song 2023
- durga puja songs
- durga puja video
- durga pujo
- durga pujor gaan
- kolkata durga puja
- kolkata durga puja 2023
- kolkata durga puja pandal 2023
- sri bhumi durga puja 2023