रांचीः सिदो-कान्हू के वंशज की हत्या की जांच सीबीआई करे- अरुण उरांव

राज्य में राजनीति एक बार फिर चरम-उत्कर्ष पर पहुंच गया है। सत्ता पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर जुबानी हमला कर रहें हैं। बीते दिनों सिदो-कान्हू के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या पर बीजेपी ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहाकि हत्या के मामले को  सरकार लिपा-पोती कर रही है।

बीजेपी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर अरुण उरांव ने सिद्धू कान्हू के  छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआई जांच कराने की  मांग सरकार से की। इस मौके पर उन्होंने कहा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और परिवार को 10 लाख मुआवजा अभिलंब दिया जाए

वहीं डॉ. उरांव ने राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, आदिवासियों के हित की बात करने वाली सरकार के  शासन में  सिदो-कान्हू जैसे स्वतंत्रता  सेनानी के वंशज की हत्या के बाद एफआईआर दर्ज होने में देरी होना, कहीं न कहीं सरकार की उदासीनता को साफ दिखाती है।