रांची : मास्क औऱ अन्य सामान राजद कार्यकर्ता लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे :भोक्ता

चतरा :वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम के लिए एक ओर जहां स्वास्थ्य विभाग कार्य कर कर रहा है। वहीं राजनीतिक दल राजद भी पीछे नहीं है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के भावी मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के निर्देश पर राज्य के श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने चतरा शहर के मारवाड़ी मुहल्ला में स्थित राजद के नगर कार्यालय से मास्क,सेनेटाइजर,साबुन समेत जरूरत के अन्य सामान बांटने के कार्य का शुभारंभ किया।

पत्रकारों से बात करते हुए श्रम नियोजन व प्रशिक्षण मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष  के निर्देश पर असहाय औऱ गरीबों के बीच मास्क, सेनेटाइजर औऱ साबुन बांटने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र के लिए एक लाख मास्क की व्यवस्था की गई है।

इसके अलावे रुमाल,गमछा औऱ साबुन की भी व्यवस्था की जा रही है। इन मास्क औऱ अन्य जरूरत के सामानों को राजद कार्यकर्ता शहर और ग्रामीण क्षेत्र में घूम घूमकर लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे।