ED RAID- जमीन के मामले में झारखंड के कई शहरों में ईडी की छापेमारी !
- By rakesh --
- 22 Apr 2025 --
- comments are disable
बोकारो के तेतुलिया में वन भूमि और रैयत के बीच का मामला और गहराता जा रहा है।
ईडी की टीम आज एक साथ चार जगहों पर छापेमारी कर रही है। किशोर मुर्मू के रितुडीह और सेक्टर 3 स्थित आवास एवं रैयत इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन उकरीद के आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
बोकारो के सेक्टर 12 थाना क्षेत्र के तेतुलिया मौजा में स्थित 103 एकड़ जमीन को लेकर डीएफओ कार्यालय अंचल कार्यालय चास निबंधन कार्यालय तथा बारी कोऑपरेटिव एवं उकरीद के कुछ स्थानों पर ED की छापामारी चल रही है। 103 एकड़ जमीन को लेकर वन विभाग का 74 एकड़ जमीन पर दावा है वही बाकी सरकारी जमीन बताया जा रहा है। एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा इस जमीन को इजहार और अख्तर हुसैन से खरीदा गया है। ऐसे में बताया जा रहा है की वन भूमि जो जंगल झाड़ बताया गया था इसपर कागजी फर्जीवाड़ा की बात सामने आई थी और इसपर एसआईटी की टीम पहले से ही जांच कर रही है। आज ईडी पूरे कागजातों को खंगाल रही है। बोकारो में कई जगह छापेमारी जारी है।
राँची में ईडी की टीम के द्वारा कई जगहों पर छापेमारी करने की सूचना है। लालपुर स्थित हरिओम टावर,बरियातू सहित कई इलाके में छापेमारी करने पहुँची हैं।
- ed in jharkhand
- ed raid
- ed raid in jharkhand
- ed raid in jharkhand news
- ed raid in jharkhand today
- ed raid in ranchi
- ed raid jharkhand
- ed raids
- ed raids in jharkhand
- ed raids in ranchi
- ed raids jharkhand
- ed raids jharkhand today
- jharkhand
- jharkhand ed raid
- jharkhand ed raids
- jharkhand ed raids news
- jharkhand ed raids news today
- jharkhand ias ed raid
- jharkhand ias ed raid news in hindi
- jharkhand mining ed raids
- Jharkhand News
- ranchi ed raid