दरोगा अनुपम कच्छप की हत्या के दो आरोपियों को मिला बेल
- By rakesh --
- 30 Apr 2025 --
- comments are disable
स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की हत्या के दो आरोपियों मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह को हाईकोर्ट ने बेल दे दी है. हाईकोर्ट ने दोनों को 25-25 हजार के निजी मुचलके जमा करने और आधार कार्ड में बदलाव नहीं करने और ट्रायल के दौरान इस केस से जुड़े गवाहों को प्रभावित नहीं करने की शर्त पर बेल दी है.
मनोहर कुमार सिंह और संजय सिंह की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट के न्यायधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई. आरोपियों की ओर से अधिवक्ता सूरज किशोर प्रसाद ने बहस की. दरअसल पिछले वर्ष दो अगस्त की देर स्पेशल ब्रांच के दरोगा अनुपम कच्छप की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी.
तीन अगस्त को खून से लथपथ अनुपम कच्छप का शव कांके थाना क्षेत्र के संग्रामपुर रिंग रोड के पास स्थित एक होटल के समीप से बरामद हुआ था. पुलिस ने इस केस में नवंबर महीने में आधा दर्जन से ज्यादा लोगो को गिरफ्तार किया था.
- Crime
- crime case clips
- crime in india
- crime in ranchi
- crime news
- crime news in ranchi
- crime news ranchi
- crime patrol
- crime patrol clip
- crime patrol dial 100
- crime patrol satark
- cyber crime in ranchi
- firing in ranchi
- hindi crime serials
- jharkhand crime
- jharkhand crime news
- murder in ranchi
- ranchi
- ranchi crime
- ranchi crime case
- ranchi crime news
- ranchi crime patrol
- ranchi latest news
- ranchi news
- ranchi news in hindi
- Ranchi police