रांचीः 86 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले, संख्या बढ़कर 1416 हुई

झारखंड में मंगलवार को 86 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है। इसके साथ ही राज्य में कोविड-19 मरीजों की संख्या बढ़कर 1416 हो गयी है।

राज्य में आज चतरा जिले में 6, पूर्वी सिंहभूम जिले में 8, गढ़वा में 2, गोड्डा में 12, कोडरमा में 16, लातेहार में 5, लोहरदगा में 1, पलामू में 2, रामगढ़ में 7, रांची में 3, सरायकेला में 3, सिमडेगा में 8 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 12 कोरोना संक्रमित मरीज मिले है।

रांची में रिम्स से मिले संक्रमितों में से एक ओटी टेक्निशयन है,जिसकी ड्यूटी ट्रॉमा सेंटर में लगी थी। दूसरा न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्त्ती 10 साल का बच्चा है, वहीं तीसरा सर्जिकल आईसीयू में भर्त्ती मरीज है।

जमशेदपुर से मिले 08 मरीजों में मुसाबनी से 02, जमशेदपुर से 02, धालभूमगढ़ से 01, करनडीह से 01, समयाडीह से 01 मरीज शामिल है. सातो संक्रमितो की ट्रेवल हिस्ट्री है तथा सभी को पूर्व में ही संस्थागत क्वारंटाइन में रखा गया था।

राज्य में 2734 सैंपल की जांच की गयी, जिसमें रात नौ बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 86 पॉजिटिव और 1416 निगेटिव रिपोट मिले। इसके साथ ही राज्य में 559 मरीज स्वस्थ होकर घर वापस लौट चुके है, वहीं अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 849 हो गयी है। इसके अलावा 8 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। आज रांची में एक संक्रमित मरीज समेत अन्य 40 मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर वापस लौट चुके है।