हाजियों का पहला जत्था आज होगा रवाना 640 आजमीन-ए-हज का पहला जत्था
- By rakesh --
- 26 May 2025 --
- comments are disable
हाजियों का पहला जत्था आज होगा रवाना, इरफान ने कहा- यात्रियों की संख्या में गिरावट के लिए केंद्र की नीतियां जिम्मेदार
कोलकाता : इस वर्ष हज यात्रा के लिए पूरी दुनिया से लाखों जायरीन सऊदी अरब पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में झारखंड से 640 आजमीन-ए-हज का पहला जत्था 26 मई को कोलकाता एयरपोर्ट से मदीना के लिए रवाना होगा। यह झारखंड हज कमेटी और राज्य सरकार की सेवा भावना का प्रतीक है।
हर साल की तरह इस बार भी झारखंड हज कमेटी के अध्यक्ष और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल अंसारी कोलकाता हज हाउस पहुंचे और हज पर जाने वाले यात्रियों से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों के पहुँचते ही हज हाउस में उत्साह का माहौल बन गया।
डॉ. इरफान अंसारी ने हाजियों को संबोधित करते हुए कहा, “आप लोग अल्लाह के घर जा रहे हैं, यह बहुत बड़ा सौभाग्य है। मेरी दुआ है कि अल्लाह की रहमत आप सभी पर हो और सभी को हज की तौफीक मिले।” उन्होंने हाजियों से देश, झारखंड की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ करने की अपील की।
डॉ. अंसारी ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और प्रभारी के. राजू के निर्देशानुसार झारखंड सरकार हाजियों की सेवा में पूरी तत्परता से जुटी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि “यात्रियों को किसी तरह की असुविधा नहीं होगी। हमारी ज़िम्मेदारी है कि सभी हाजियों को सुरक्षित रवाना करें और सकुशल वापस लाएं।”
इस मौके पर हाजियों को बैग, मेडिकल किट, पासपोर्ट और वीजा दस्तावेज सौंपे गए और आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्हें विशेष रूप से बिरयानी के पैकेट भी वितरित किए गए। डॉ. अंसारी ने बताया कि वे पिछले तीन दिनों से कोलकाता में कैंप कर रहे हैं और व्यवस्थाओं की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे हैं।
डॉ. अंसारी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “हर वर्ष की तरह इस बार भी बंगाल सरकार ने हाजियों के लिए बेहतरीन व्यवस्था की है।” साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, “केंद्र की नीतियों और उदासीनता के कारण हज यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
हज जैसी धार्मिक यात्रा में भेदभाव नहीं होना चाहिए।”
डॉ. अंसारी ने हाजियों के परिजनों को आश्वस्त किया कि “यह पवित्र यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित कर दी गई हैं।” उन्होंने प्रवासी सेवकों, प्रशासनिक अधिकारियों और वालंटियर्स के समर्पण के प्रति आभार जताते हुए कहा, “इन सभी की निःस्वार्थ सेवा और सहयोग से यह कार्य संभव हो सका है। अल्लाह सब पर रहमत करे।” आख़िर में सभी हाजियों और अधिकारियों ने देश, राज्य और मानवता की भलाई के लिए सामूहिक दुआ की।
इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोग:
झारखंड माइनॉरिटी सेल के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनवार अंसारी, युवा खेल अध्यक्ष अर्शे आलम उर्फ पप्पू, जावेद अहमद, सोहैल मलिक, शकील अहमद चौधरी, मोहम्मद तसलीम रज़ा, मोहम्मद अक़रमुल हसन, अल्तमश अहमद हाशमी, अनवर अहमद सहित कई गणमान्य व्यक्ति।
- haj yatra
- haj yatra 2022
- haj yatra kya hai
- hajj yatra
- hajj yatra 2022
- hajj yatra 2024
- hajj yatra 2024 death
- hajj yatra 2025
- hajj yatra 2025 update
- hajj yatra big news
- hajj yatra importance
- hajj yatra significance
- hajj yatri
- how many indians perform hajj yatra every year
- huj yatra 2024 update
- indian muslims in hajj yatra
- indians in hajj yatra
- indians on hajj yatra
- makka yatra
- muslims with haj yatra
- vip quota in hajj yatra
- what is hajj yatra