रांची। झारखंड में लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के आसार !
- By rakesh --
- 05 May 2021 --
- comments are disable
रांची। झारखंड में कोरोना की महामारी को लेकर लगाए गए स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह छह मई को सुबह छह बजे खत्म हो रहा है। ऐसे में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है। राज्य सरकार की तरफ से पांच मई को एक अहम बैठक बुलाई जा सकती है। इस बैठक में आपदा प्रबंधन के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मंत्रियों को बुलाया जा सकता है। ऐसे में इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि राज्य में एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है।
हालांकि इस बारे में अभी तक सरकार की तरफ से किसी तरह की कोई अधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। लेकिन सरकार इस तरह की तैयारी कर रही ह कि किस तरीके से आगे के कदम उठाए जाएं। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार कुछ और भी सखअती बढ़ा सकती है।
झारखंड में फिलहाल स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत सभी दुकानों को दिन के दो बजे के बाद बंद कर दिया जा रहा है। सिर्फ अति आवश्यक सेवाओं और सुविधाओं की सेवा बहाल रहे की बात कही जा रही है।
दो हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। इसके तहत राज्य के विभन्न अस्पतालों में बेड और आक्सीजन की मात्रा को बढ़ाया जाना है। साथ ही साथ कई कोविड सर्किट के साथ साथ संजीवनी वाहन के माध्यम से आक्सीजन उपलब्ध कराने की पहल की गई है।
झारखंड में फिलहाल आकड़ों में किसी तरह की कमी नहीं आई है। हर दिन पांच हजार से अधिक नए मरीज राज्य में मिल रहे हैं। मरपनेवालों की संख्या भी कम नहीं हो रही है।