रांची: विधायक सीपी सिंह ने कोरोना को दी मात, स्वस्थ होकर घर लौटे
- By admin --
- 02 Aug 2020 --
- comments are disable
रांची के विधायक और पूर्व नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने कोरोना को मात दे दिया है। उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। रिम्स के कोविड वार्ड में उनका इलाज चल रहा था।
बता दें कि 22 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें रिम्स के कोविड वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
सीपी सिंह रांची के लोकप्रिय विधायक हैं। सीपी सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना उनके समर्थक कर रहे थे. कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने से उनके समर्थकों में खुशी है।
ट्वीट कर कहा-प्रभु श्री राम की कृपा व आप सभी का आशीर्वाद
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रभु श्री राम की कृपा व आप सभी के आशीर्वाद व शुभकामनाओं से मेरी कोरोना संक्रमण रिपोर्ट निगेटिव आई है। डॉक्टरों ने एहतियातन तौर पर 14 दिन क्वारंटाइन में रहने की सलाह दी है। इस अवधि के बाद पुनः आपके बीच उपस्थित रहूँगा।