रांची: जनता की पिच पर शह और मात का खेल खेल रही पार्टियां

राजनीति में शह और मात का खेल हमेशा चलता रहता है। इस खेल में पार्टियां अपनी चाल चलने के लिए वक्त का इंतजार करती हैं। कल तक बीजेपी की सरकार सत्ता में थी, तब जेएमएम सभी आरोपों का बचाव करती आ रही थी।

लेकिन अब बाजी पलट चुकी है और आज वहीं जेएमएम के एक के बाद एक लगातार शह से बीजेपी अपनी बचाव करती नजर आ रही है। सूबे में महागठबंधन वाली हेमंत की सरकार बने छः महीने ही हुए हैं…और वर्तमान सरकार पिछली सरकार की पोल पट्टी खोलने में जुट गई है और भ्रष्टाचार के नए-नए मामले उजागर कर रही है। साथ ही पिछली सरकार के किये कार्यों की जांच के आदेश दे रही है।

ऐसा ही एक मामला जल संसाधन विभाग से जुड़ा हुआ है जिसकी जांच के आदेश वर्तमान सरकार ने दिए हैं। सरकार में शामिल कांग्रेस पार्टी ने कहा कि पिछली सरकार ने राज्य की गाढ़ी कमाई को लूटने का काम किया है, जो भ्रष्टाचारी होंगे बख्शे नहीं जायेंगे।इस खेल में मात से बचने के लिए राज्य की विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सरकार की निति को दुर्भावना से ग्रसित बताया है।

अर्थात उन आरोपों से अपनी बचाव करती विपक्षी पार्टी बीजेपी का कहना है कि सरकार उनकी है जहां कमी दिखाई दे रही है वहां जरुर जांच कराए। भले ही हमेंत की महागठबंधन वाली सरकार बीजेपी को मात देकर सरकार बना ली हो लेकिन हाल ही में उनके सरकार में शामिल मंत्री आलमगीर आलम और विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा द्वारा किए गए कार्यों को कौन सी श्रेणी में रखती है ये देखने वाली बात होगी।