जालसाजों ने बनाया डीसी का फेक फेक व्हाट्सएप अकाउंट !

पलामू डीसी समीरा एस का बनाया गया फेक व्हाट्सएप अकाउंट,लोगों से सावधानी बरतने की अपील

असामाजिक तत्वों द्वारा पलामू उपायुक्त समीरा एस के नाम से फ़र्ज़ी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर पदाधिकारियों एवंम आमजनों को मैसेज किया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है।डीसी ने आमजनों से इस तरह के फ़र्ज़ी व्हाट्सएप संदेशों का जवाब नहीं देने और अकाउंट को ब्लॉक करने की अपील की है।

गौरतलब है कि जालसाज लगातार बड़े अधिकारियों और नामी गिरामी लोगों के नाम से फेक आईडी बनाकर ठगी करने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऐसे में हर व्यक्ति को जागरुक रहना जरुरीूू है। इसके पहले भी कुछ जिलों से बड़े अधिकारियों के नाम से जालसाजों ने फेक आईडी के माध्य़म से रकम मंगाने की कोशिश की है। लेकिन कोई बड़ी राशि के ट्रांजक्शन की जानकारी नहीं मिली है।