चाईबासा : चक्रधरपुर में डेढ़ माह का बच्चा रेल लाइन के किनारे मिला

चाईबासा के चक्रधरपुर में एक करीब एक से डेढ़ माह का बच्चा रिफ्यूजी कॉलोनी के पास रेलवे लाइन के किनारे परित्यक्त अवस्था में पड़ा हुआ था।

सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना पुलिस के द्वारा बच्चे को अविलम्ब अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया। बच्चा स्वस्थ है।चाइल्ड लाइन से संपर्क कर अग्रिम विधिसम्मत करवाई की जा रही है।