रांची: हिंडाल्को ने यात्रियों को दी राहत, रांची स्टेशन पर लगा टिकट चेकिंग मशीन

रांची: हिंडाल्को ने यात्रियों को दी राहत, रांची स्टेशन पर लगा टिकट चेकिंग मशीन

  • सीएसआर कार्यक्रम के तहत हिंडाल्को ने किया योगदान
  • बिना किसी को छुए ही यात्रियों के टिकट की जांच संभव

Covid-19 के खिलाफ जारी जंग में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करते हुए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने रांची रेलवे स्टेशन पर ऑटोमैटिक टिकट चेकिंग एंड मैनेजिंग एक्सेस मशीन लगवाया है। इस मशीन के द्वारा अब बिना किसी को छुए ही यात्रियों के टिकट की जांच संभव हो पाएगी।

बॉडी टेम्परेचर की भी स्कैनिंग, यात्रियों का राहत

साथ ही इस मशीन द्वारा यात्री के बॉडी टेंप्रेचर को भी स्कैन किया जा सकेगा। गुरुवार को रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर इस मशीन को विधिवत हिंडाल्को के सीएसआर कार्य के तहत शुरू कर दिया गया।

इस मशीन से बिना किसी चीज को छुए ही यात्री की पूरी थर्मल स्कैनिंग की जा सकेगी। मशीन में एक डाटा बेस उपलब्ध रहेगा जो यात्रियों के शरीर का तापमान और टिकट का पूरा विवरण को स्टोर रखेगा।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम में मददगार

कोरोना संक्रमण के इस दौर में बिना संपर्क में आए यात्रियों के टिकट की चेकिंग और उनकी थर्मल स्कैनिंग बिना किसी संपर्क में आए होने से कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी।

कई अधिकरियों की रही उपस्थिति

इस मशीन के उद्घाटन के अवसर पर रांची रेलवे स्टेशन के मैनेजर ध्रुव कुमार, चीफ कमर्शियल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, कमर्शिय इंस्पेक्टर नीरज कुमार, चीफ टिकट इंसपेक्टर पीएन कच्छप, टिकट इंस्पेक्टर बीरेंद्र कुमार, हिंडाल्को के सीएसआर प्रमुख नीरज कुमार, संजय श्रीवास्तव व अभिषेक कुमार उपस्थित थे।