इडी की ताबड़तोड़ छापेमारी खत्म, कागजात व सबूत लेकर वापस गई ईडी !

रांची। झारखंड सहित देश के एक दर्जन से अधिक ठिकानों पर ईडी की तरफ से की गई छापेमारी देर रात खत्म हो गई है। ईडी की तरफ से अधिकारिर रूप से इस बात का खुलासा नहीं किया गया है कि इस छापेमारी में उनके हाथ किस तरीके के सबूत और दस्तावेज मिले हैं। इस छापेमारी के दौरान ईडी की टीम ने कई ठिकानों से मिले कागजातों की कॉपी अपने साथ ले गए ।

इस छापेमारी में सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू के साथ साथ विनोद कुमार, साहेबगंज के डीसी रामनिवास यादव के साहेबगंज आवास और राजस्थान स्थित घर, हजारीबाग में एक डीएसपी के अलावा कई जगहों पर छापेमारी की गई।

ईडी की टीम की ईस कार्रवाई के बाद झारखँड की राजनीति में कई तरह की चर्चा तेज होती नजर आ रही है। सत्ताधारी दल के नेताओं का साफ तौर पर कहना है कि झारखंड में जानबूझकर केंद्रीय एजेंसियां इस तरह की कार्रवाई कर रही है। इधर विपक्षी पार्टी के नेता इस बात पर जो दे रहे हैं कि अगर जांच एजेंसियां किसी से पूछताछ करना चाहती है, तो इसमें किसी को भागने की जरुरत क्यों है। इसी की पूछताछ में सहयोग करना चाहिए।

बहरहाल झारखंड में माईंस घोटाला, जमीन घोटाला और शराब घोटाला के साथ साथ कई मामलों में केंद्रीय जांच एजेंसियों की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के तहत कुछ आइएएस अधिकारी के साथ साथ कई सत्ता के करीबी और दलाल किस्म के लोग सलाखों के पीछे हैं। माना जा रहा है कि जांच एजेंसियों को जिस तरीके से सुराग और तथ्य मिल रहे हैं उसी के आधार पर लगातार कार्रवाई जारी है।