रांची : मन की बात कार्यक्रम में पीएम ने झारखंड में लेमन ग्रास की खेती की सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में झारखंड में लेमन ग्रास की खेती की सराहना की। उन्होंने बताया कि कैसे स्थानीय स्तर पर छोटे उत्पादों के जरिए ग्रामीण महिलाएं सफलता के नए आयाम गढ़ रही है।

इसी क्रम में गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड में महिला समूहों द्वारा शुरू की गई लेमन ग्रास की खेती से आत्मनिर्भर बनने की चर्चा की। ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गुमला जिले के बिशुनपुर में 500 सखी मंडल लेमनग्रास की खेती कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा चर्चा किये जाने से महिला समूहों में उत्साह है।

लेमनग्रास की जानकारी भी नहीं थी

झारखंड में ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाईटी के जरिए आजीविका मिशन एवं जोहार परियोजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को लेमनग्रास की खेती से जोड़ा गया है। बिशुनपुर के रहकूबा टोली की सुमाती देवी समूह से ऋण लेकर अपने 60 डिसमिल जमीन में लेमनग्रास की खेती शुरू की।

 खेती को दिया जा रहा बढ़ावा

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक महिला किसान सशक्तिकरण और जोहार परियोजना के तहत राज्य के 16 जिलों के 31 प्रखंड में 16,500 से ज्यादा किसानों को लेमन ग्रास की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को तकनीकी सहयोग और सुझाव देने के लिए 1150 वनोपज मित्र को प्रशिक्षित किया गया है।

प्रधानमंत्री का उद्बोधन मन को छू लेने वाला: भाजपा

प्रदेश भाजपा द्वारा राज्य के विभिन्न जिलों में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश के नेता व पदाधिकारियों ने भी इसे सुना। प्रधानमंत्री द्वारा झारखंड के लेमन ग्रास की केथी की चर्चा पर प्रसन्नता जाहिर की है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि  और प्रेरणादायक है।

यह कार्यक्रम नौजवानों में ऊर्जा का संचार करता है। देश के हर कोने से जुड़ी जानकारियों से भरा संदेश राष्ट्र की एकात्मता को सुदृढ़ करता है। संबोधन में झारखंड की चर्चा के लिए प्रदेश भाजपा आभार प्रकट करती है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्विट कर प्रधानमंत्री के चर्चा पर प्रसन्नता जाहिर की है। इसी तरह प्रदेश के अन्य नेताओं ने भी सराहना की।