भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पाक के नापाक इरादे ध्वस्त !

भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई, पाक के नापाक इरादे ध्वस्त !

जम्मू के पास भारतीय सेना ने पाक पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड को किया तबाह, इन्हीं ठिकानों से भारत के खिलाफ ट्यूब-लॉन्च ड्रोन भेजे जा रहे थे, सेना ने सटीक निशाने के साथ दुश्मन के ड्रोन अड्डों और लॉन्च साइट्स को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर पाकिस्तान के नापाक इरादों की जानकारी दी।

कर्नल सोफिया ने क्या कहा !

कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया…अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया…पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया…चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, “आज सुबह पाकिस्तान ने राजौरी शहर पर गोलाबारी की, जिसमें अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त राज कुमार थापा की मौत हो गई, जिससे राज्य में नागरिक हताहतों की संख्या और क्षति बढ़ गई…”

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया…पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है… भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।”