रांचीः स्वास्थ्य मंत्री से मिलने पहुंचे कई कांग्रेसी नेता, जाना हाल

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डॉ. राजेश गुप्ता छोटू ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से रिम्स में जाकर मुलाकात की एवं उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली।

आपको बता दें कि दो  दिन पूर्व बन्ना गुप्ता का हर्निया का ऑपरेशन रिम्स में हुआ था,कल कांग्रेस अध्यक्षा  सोनिया गांधी ने फोन पर उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली थी ।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ताओं ने कहा है कि स्वास्थ्य मंत्री का रिम्स में ऑपरेशन करवाना एक बहुत बड़ा संदेश है,सरकारी अस्पतालों में मंत्री स्तर के लोग अगर इलाज कराते हैं तो यकीनन उसकी विश्वसनीयता बढ़ती है  और आमजनों को भी इसका लाभ मिलता है।अस्पताल के कर्मी भी सक्रियता से लोगों के प्रति सजग रहते हैं।