नकली दवाइयों के खिलाफ डॉ. इरफान का बड़ा एक्शन-दोषियों को सख्त सजा
- By rakesh --
- 21 May 2025 --
- comments are disable
नकली दवाइयों के खिलाफ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का बड़ा एक्शन – दोषियों को मिलेगी सख्त सजा
===================
युवाओं को नशे में धकेल रहा कफ सिरप
नकली दवा बेचोगे तो दुकान सील होगी
बीमारी का जड़ से पता लगाएंगी लैब – कैंसर समेत हर रोग की होगी जेनेटिक रिपोर्ट की जांच
राज्य में जल्द खुलेंगे फूड और मेडिसिन टेस्टिंग लैब
____डॉ इरफान अंसारी ,मंत्री ,स्वास्थ्य,चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग
=================
राज्य सरकार ने झारखंड में नकली दवाइयों के कारोबार पर अब कड़ा एक्शन लिया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने स्पष्ट कर दिया है जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वो दवा माफिया हो या भ्रष्ट अधिकारी।
QR कोड के बिना नहीं बिकेगी दवा – नकली दवाइयों पर लगेगी लगाम
डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अब QR कोड ही नकली और असली दवा के बीच की दीवार बनेगा।सरकार ने बड़ी पहल करते हुए 300 महत्वपूर्ण दवाओं के लिए QR कोड अनिवार्य कर दिया है। अब पेनकिलर, बुखार की दवा, प्लेटलेट बढ़ाने वाली दवाएं, शुगर व थायरॉयड की दवाएं, गर्भनिरोधक व विटामिन सप्लीमेंट्स जैसी प्रमुख दवाएं QR कोड के बिना बाजार में नहीं बिकेंगी। यह कोड हर दवा की असली पहचान, निर्माता, बैच नंबर, मैन्युफैक्चरिंग व एक्सपायरी तारीख की जानकारी देगा – जिससे नकली दवा की पहचान तुरंत हो सके।
दवा दुकानों को अंतिम चेतावनी – बिना रजिस्ट्रेशन की दवा मिली, तो दुकान सील
सभी मेडिकल दुकानों को साफ निर्देश दिया गया है अगर बिना रजिस्ट्रेशन वाली कोई दवा पाई गई, तो दुकान का लाइसेंस तुरंत रद्द होगा।
कफ सिरप का दुरुपयोग युवा पीढ़ी को कर रहा है नष्ट
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बाजार में बिक रहे कई कफ सिरप में पाया जाने वाला कोडीन और अल्कोहल युवाओं को नशे की लत में धकेल रहा है। यह कफ सिरप दवा के नाम पर ज़हर बन चुका है, जो ब्रेन और लिवर को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। मंत्री ने कहा कि कफ सिरप का दुरुपयोग कर युवा पीढ़ी को नष्ट किया जा रहा है, जिसे हर हाल में रोका जाएगा। सभी मेडिकल दुकानों को निर्देश दिया गया है कि बिना वैध डॉक्टर की पर्ची के यह सिरप बेचना अपराध होगा, और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग इंस्पेक्टर हों सतर्क – वर्ना कार्रवाई तय
राज्य के सभी ड्रग इंस्पेक्टरों को निर्देशित किया गया है कि वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा से जांच करें। नकली दवा बरामद होने पर सीधी कार्रवाई होगी।
जमे-जमाए अफसरों पर गिरेगी गाज – 3 साल से एक ही पोस्टिंग वालों का तबादला तय
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो अधिकारी एक ही जगह पर वर्षों से जमे हैं, वे व्यवस्था को सड़ा रहे हैं। अब उनका तबादला होगा। मिलीभगत और भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं।
राज्य को मिलेंगे टेस्टिंग लैब – फूड और मेडिसिन की होगी त्वरित जांच
जल्द ही दुमका, रांची, जमशेदपुर और पलामू में अत्याधुनिक फूड एवं मेडिसिन टेस्टिंग लैब स्थापित किए जाएंगे। अब दवाओं और खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट राज्य में ही उपलब्ध होगी – बिना देरी के, बिना गड़बड़ी के।
खाना की गुणवत्ता से समझौता नहीं
स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि सभी बड़े मॉल, होटल और रेस्टोरेंट में बिक रहे फूड प्रोडक्ट्स की जांच होगी।खाद्य पदार्थों में मिलावट, एक्सपायरी और गुणवत्ता की अनदेखी करने वालों पर तत्काल छापेमारी और कानूनी कार्रवाई होगी।
- 60 minutes
- cbs news
- challenges
- chris and queen
- daughter
- doctor mike
- doctor mikhail varshavski
- doctor reacts
- dr k
- dr k ayurveda
- dr mike
- drmike
- get ready with me
- girly stuff
- grwm
- healthy gamer
- how to
- how to become a youtuber
- makeup tutorials
- medicine
- mike varshavski
- mikhail varshavski
- pranks
- queen from chris and queen
- queen naija
- try on hauls
- vlogs
- western medicine
- western vs eastern medicine
- wild youth