धनबाद: थाने से महज कुछ दूरी पर दिन के उजाले में धड़ल्ले से चल रही लोहे की चोरी
- By admin --
- 18 Aug 2020 --
- comments are disable
चोर मस्त पुलिस पस्त, यह कहावत सुनी होगी । मामला है भौरा ओपी का, जहाँ धड़ल्ले से लोहे की चोरी चल रही है । वह भी थाना से महज डेढ़ सौ मीटर और पार्षद ऑफिस के बगल में बंद बीसीसीएल के बंगले में। यहां कई दिनों से गैस कटर की मदद से लोहे की चोरी चल रही थी ।
मेन रोड से महज 20 कदम पर बीसीसीएल के बंगले में लोहा की चोरी हो रही थी और इसकी सूचना ना ही प्रशासन को थी ना ही बीसीसीएल अधिकारी को। इस तरह की चोरी आए दिन भौरा में धड़ल्ले से चल रही है।
लोगों के द्वारा प्रशासन को बार-बार सूचना दी गई, तब जाकर प्रशासन आने को मजबूर हुआ और चार चोर में से दो को गिरफ्तार करती है। वही भौरा पुलिस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
झरिया के कई इलाके में पड़े बीसीसीएल के लोहे को सभी की मिलीभगत से से काटती हैऔर झरिया के बनियाहिर स्थित बड़े गोदाम में लोहा खपाया जाता है और रात के अंधेरे में ट्रक से भेजा जाता है। लेकिन झरिया पुलिस हो या कोई और थानों की पुलिस, कोई कार्रवाई नही करती है।