रांचीः घर बैठे दर्शन होगा पहाड़ी बाबा का, जानिए ऐसा क्यों

कोरोना महामारी ने पुरी दुनिया को तबाह करके रख दिया है। झारखंड के हाईकोर्ट और राज्य सरकार ने विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाबा की दर्शन लोग ऑनलाइन करेंगे।

सावन मास में भगवान शिव की पूजा का बहुत बड़ा धार्मिक महत्व है,लेकिन इस बार भक्त को ऑनलाइन ही दर्शन मिलेगा। इसी को लेकर रांची के अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में पहाड़ी मंदिर समिति के प्रतिनिधियों के साथ शनिवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

पहाड़ी मंदिर धार्मिक आयोजन नहीं

बैठक में मंदिर संचालन को लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कोरोना की रोकथाम के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 6 जुलाई को सावन के पहले सोमवार पर पहाड़ी मंदिर में किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन नहीं जाएगा।

मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं

मंदिर के पुजारी के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मंदिर के पुजारी ही केवल भगवान शंकर की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना का कार्य सम्पन्न करेंगे। पूर्व की भांति ही श्रृंगार पूजा भी पुजारी के माध्यम से किया जाएगा।

श्रद्धालुओं के लिए रहेगी ऑनलाइन दर्शन सुविधा

पहाड़ी मंदिर श्रद्धालुओं के लिए  बंद जरूर रहेगा पर वे ऑनलाइन बाबा भोले की दर्शन कर पाएंगे। घर बैठे ही श्रद्धालु भगवान शंकर का दर्शन कर पाएंगे।

पूजा-अर्चना का ऑनलाइन दर्शन करें

https://www.facebook.com/ranchipahari.mandir.5

https://paharimandirranchi.com/index.php