ट्रंप का एपल को धमकी, IPhone अमेरिका में नहीं बने तो 25% आयात शुल्क !

आज डोनल्ड ट्रंप ने फिर एपल को धमकाया है। टॅंप ने कहा है कि अगर IPhone अमेरिका में नहीं बनाए गए तो एप्पल पर 25% आयात शुल्क लगेगा.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एप्पल के सीईओ टिम कुक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन अमेरिका में ही बनने चाहिए – भारत या किसी और देश में नहीं, वरना उनको कम से कम 25% टैरिफ देना होगा. अमेरिकी राष्ट्रपति ने Truth Social पर एक पोस्ट में कहा मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को बता दिया था कि मुझे उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले उनके आईफोन का प्रोडक्शन अमेरिका में ही होगा, भारत या किसी और जगह पर नहीं.

ये तब हुआ जब पिछले सप्ताह ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने कुक से भारत में प्लांट बनाने से मना कर दिया है. ट्रंप ने कहा, “कल मुझे टिम कुक से थोड़ी परेशानी हुई.” “वो पूरे भारत में निर्माण कर रहे हैं. मैं नहीं चाहता कि आप भारत में प्रोडक्शन करें. Apple अपने अधिकांश iPhone चीन में बनाता है और अमेरिका में उसका कोई स्मार्टफोन प्रोडक्शन नहीं है. मार्च तक 12 महीनों में एप्पल ने भारत में 22 बिलियन डॉलर के आईफोन असेंबल किए, जिससे पिछले साल की तुलना में उत्पादन में लगभग 60% की बढ़ोतरी हुई.