भारतीय वायु सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी विमान !

भारतीय वायु सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे पाकिस्तानी विमान, सरकार ने 23 अगस्त तक बढ़ाई पाबंदी

भारत ने पाकिस्तानी विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध को 23 अगस्त 2025 तक बढ़ा दिया है। यह पाबंदी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में लगाई गई थी, जिसमें 26 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। यह पाबंदी सभी पाकिस्तानी नागरिक, सैन्य और निजी विमानों पर लागू होगी। सरकार ने मौजूदा सुरक्षा स्थिति और रणनीतिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।