रांची : हेमन्त सोरेन ने जैप-1 ग्राउंड पहुंच दी दिवंगत आईपीएस आलोक को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जैप-1 ग्राउंड डोरंडा पहुंच कर दिवंगत आईपीएस आलोक के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आइपीएस अधिकारी आलोक कैंसर से पीड़ित थे। वह 2010 बैच के आइपीएस थे। वो कैंसर से पीड़ित थे। वह 2010 बैच के आइपीएस थे।

झारखंड कैडर के 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी 51 वर्षीय आलोक कुमार का कल रात रांची स्थित उनके आवास में आकस्मिक निधन हो गया| उनके निधन की खबर सुनते ही राज्य में शोक की लहर फ़ैल गई| मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जैप-1 ग्राउंड डोरंडा पहुंच कर दिवंगत आईपीएस के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

बताया जा रहा कि 52 वर्षीय आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार कैंसर से पीड़ित थे। आलोक संयुक्त बिहार में डीएसपी थे। बिहार से झारखंड अलग होने के बाद आलोक झारखंड कैडर में आ गये थे। उन्हें 2016 में आइपीएस रैंक में प्रोन्नति मिली थी।

आलोक कुमार जमशेदपुर, लातेहार में सिटी डीएसपी, एसीबी, खूंटी और गढ़वा में बतौर एसपी अपनी सेवा दे चुके थे। एक तेज तरार कर्मठ और ईमानदार छवि के अधिकारी के रूप में थी। खूंटी एसपी रहने के दौरान आलोक की तबीयत खराब हुई थी इसके बाद वह छुट्टी पर चले गये थे। बताया जाता है कि आलोक कुछ दिन पूर्व ही विदेश से कैंसर का अपना इलाज कर लौट थे। विदेश में कई माह तक उनका कैंसर का इलाज चला था।