बुंडू : पुलिस की टीम ने की छापेमारी , अवैध बालू उत्खनन मामले में की कार्रवाई

बुंडू अनुमण्डल के कई नदी- घाटों से अवैध बालू का उत्खनन और बालू उठाव अब भी जारी है। कई नक्सल प्रभावित इलाकों में बालू माफिया सक्रिय हैं और प्रतिदिन पुलिस और खनन विभाग की नजरों से बचकर बुंडू के इलाकों में बालू डंप किया जा रहा है।

इसी सूचना पर बुंडू अनुमण्डल पुलिस ने संबंधित थाना क्षेत्रों की पुलिस की टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया। छापामारी अभियान में नक्सल प्रभावित इलाका चुरगी, दशम फॉल, सोनाहातू, कोलेनहातू और पाचा क्षेत्र से पुलिस ने बगैर चालान के हाइवा, टर्बो और ट्रैक्टर में लदे बालू को जब्त किया।

कार्रवाई में हाइवा, टर्बो और ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ लेकर भाग निकले। बुंडू अनुमण्डल पुलिस अब वाहन मालिकों पर अवैध बालू तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है।