रांची। धोनी के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव,अस्पताल में किया गया भर्ती !
- By rakesh --
- 21 Apr 2021 --
- comments are disable
दोनों को निजी अस्पताल में किया गया भर्ती
रांची। क्रिकेट की दुनिया के बादशाह और रांची से राजकुमार महेन्द्र सिंह धोनी के माता और पिता दोनों कोरोना संक्रमित हो गए हैं। हालांकि उनकी स्थिति खराब नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार महेन्द्र सिंह धोनी के पिता पान सिंह और मां देवकी देवी को कोरोना के हल्के लक्षण दिखाई पड़े। इसके बाद उनकी जांच कराई गई, जिसमें उन्हें कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई। इसके बाद माता-पिता दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
20 अप्रैल को पॉजिटिव रिपोर्ट आई
गौरतलब है कि महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनो आइपीएल के मैचों को लेकर व्यस्त हैं। लगातार मैचों के कारण वे वापस रांची नहीं आ सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार धोनी के माता-पिता दोनों सामान्य हैं। उन्हें कोई और गंभीर बीमारी नहीं है, जिससे किसी तरह से डरने की जरुरत हो सकता हो। दोनों की रिपोर्ट 20 अप्रैल को मिली थी, जिसमें वे पॉजिटिव पाए गए।