मेदिनीनगर : एनएसयूआई ने एबीवीपी के खिलाफ बोला हल्ला, कार्रवाई की मांग
- By admin --
- 29 Jul 2020 --
- comments are disable
नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय के गेट के सामने एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी और पलामू जिला ध्यक्ष अमरनाथ तिवारी के नेतृत्व में एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुबैया द्वारा महिला का उत्पीड़न और अभद्रता करने के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाने की मांग को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ विरोध किया गया एवं तत्काल रुप से महिला को न्याय देने की मांग की गयी ।
एनएसयूआई पलामू जिलाध्यक्ष अमरनाथ तिवारी ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा महिला का उत्पीड़न और अभद्रता करने के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। महिला को न्याय देने की मांग की गई। एनएसयूआई प्रदेश सचिव अभिषेक तिवारी ने कहा कि एबीवीपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा इस तरह की घटना घोर निंदनीय है।
एनएसयूआई मांग करती है कि जल्द से जल्द उन्हें बर्खास्त किया जाए। मौके पर रंजन सिंह, ओम प्रकाश त्रिपाठी, सुजीत कुमार, लॉकेट द्विवेदी, विवेक कुमार इत्यादि मौजूद थे !