ऑपरेशन “सतर्क” के तहत मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद
- By rakesh --
- 30 Apr 2025 --
- comments are disable
ऑपरेशन “सतर्क” के तहत नामकोम रेलवे स्टेशन पर मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब बरामद
रांची मंडल के आरपीएफ कमांडेंट श्री पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ अलर्ट मोड पर है। 29 अप्रैल 2025 को ऑपरेशन “सतर्क” के तहत नामकोम रेलवे स्टेशन पर चलाए जा रहे नियमित चेकिंग अभियान के दौरान रांची आरपीएफ पोस्ट और फ्लाइंग टीम के संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जांच के दौरान स्टेशन के मुरी साइड में दो संदिग्ध पुरुष भारी सामान के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़े मिले। पूछताछ और तलाशी लेने पर उनके पास से प्रीमियम बीयर की 70 बोतलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹ 9,800/- है। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम (i) बीरेंद्र कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता श्री अयोध्या साव, निवासी राजपुरा, थाना- लेस्लीगंज, जिला- पलामू (झारखंड) और (ii) पिंटू कुमार, उम्र 19 वर्ष, पिता श्री प्यारे लाल राय, निवासी नयाटोला, राघोपुर, थाना- बख्तियारपुर, जिला- पटना (बिहार) बताया। दोनों ने स्वीकार किया कि वे रांची से शराब खरीद कर बिहार में बेचने जा रहे थे। अत: दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बरामद शराब को एएसआई अनिल कुमार द्वारा जब्त कर लिया गया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त शराब को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, रांची को सौंप दिया गया।
इस सफल अभियान में योगदान देने वाले पदाधिकारी एवं कर्मचारियों के नाम इस प्रकार हैं:-निरीक्षक शिशुपाल कुमार, एएसआई अनिल कुमार, कर्मचारी आर.के. सिंह, रामजी नायक, हेमंत कुमार, प्रदीप कुमार
- avaidh jahrili sharab
- avedh sharab
- awaidh sharab
- awaidh sharab aabkari vibhag
- awaidh sharab aur police
- awaidh sharab business
- awaidh sharab case
- awaidh sharab news today
- awaidh sharab par kya bole vidhayak
- awaidh sharab visual
- gwalior awaidh sharab
- gwalior sharab dukan
- mp main kaha kaha bik rahi awaidh sharab
- pokaran awaidh sharab
- pokaran awaidh sharab case
- police ne awaidh sharab banane ko lekar chalaya chhapamari
- sagar jile main awaidh sharab
- sharabi