आईएएस छवि रंजन ने दो हफ्ते का मांगा समय, ईडी ने जारी किया था समन !
- By rakesh --
- 21 Apr 2023 --
- comments are disable
ईडी की रडार पर कई आने की आशंका !
रांची/ झारखंड। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बरियातू इलाके में सेना के कब्जेवाली लगभग साढ़े चार एकड़ जमीन घोटाले के मामले में अब ईडी का शिकंजा और कसता जा रहा है। रांची के डीसी रह चुके आएएएस छवि रंजन को ईडी ने समन भेजकर 21 अप्रैल को हाजिर होने का निर्देश दिया था। लेकिन छवि रंजन ने पारिवारिक कारणो का हवाला देते हुए इडी से दो हफ्ते का समय मांगा है। छवि रंजन को 21 अप्रैल को ईडी दफ्तर में पहुंचना थे, लेकिन 20 अप्रैल की देर शाम में उनकी तरफ से ईडी दफ्तर में पत्र लिखकर समय की मांग की गई है।
ईडी ने छामा मारकर कई सुराग पर कर रही है जांच
गौरतलब है कि ईडी ने इसी माह के 13 तारीख को छवि रंजन के साथ साथ कई अंचलाधिकारी और जमीन दलाल और कारोबारियों के यहां छापा मारकर जमीन के अवैध रूप से कारोबार करने और फर्जी पेपर के आधार पर रजिस्ट्री कर बड़ी रकम की हेराफेरी करने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने छापेमारी कर सात जमीन दलालों और कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है।, जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
रिमांड पर सात आरोपियों से जारी है पूछताछ
गिरफ्तार सात लोगों में कारोबारी प्रदीप बागची, बड़गाई अंचल के सीआई भानु प्रताप, रिम्स रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के टेक्निशीयन अफसर अली, जमीन कारोबारी इम्तियाज खान, जमीन कारोबारी तल्हा खान उर्फ सन्नी (अधिवक्ता का बेटा), जमीन कारोबारी फैयाज खान इसके साथ ही जमीन कारोबारी के साथ-साथ आपराधिक इतिहास रहे मोहम्मद सद्दाम के नाम शामिल है।