रांचीः दशम फॉल उफान पर, प्रशासन ने लगाई पर्यटकों पर रोक
- By admin --
- 15 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड की प्रमुख पर्यटन स्थल दशम फॉल भारी बारिश के कारण उफान पर है। दशम फॉल का जलस्तर लगाकार बढ़ रहा है, जिसके कारण फॉल खतरनाक बन गया है। खतरे के कारण बुंडू अनुमण्डल पुलिस पूरी टीम के साथ दशम फॉल पहुंची और फॉल के आसपास सुरक्षा का जायजा लिया।
दशम फॉल में कोई पर्यटक खतरा न मोल ले इसका ध्यान रखते हुए दशम फॉल को लॉक करके रखा गया है। दशम फॉल की पर्यटन समिति और स्थानीय समिति ने भी सुरक्षा कारणों से फिलहाल फॉल की तरफ लोगों को आने से बंदिश लगाया है साथ ही कृषि कार्यों में जुटे होने के कारण स्थानीय लोग भी फॉल के आसपास निगरानी नहीं कर सकते।
बुंडू पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर फिलहाल दशम फॉल इलाके को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। कुछ दिनों पूर्व फॉल में रांची के ही एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या की घटना को लेकर भी बुंडू पुलिस ने एहतियातन दशम फॉल में पर्यटकों के आवाजाही पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।