गिरिडीह : दो दिनों से लापता महिला व पुत्र का शव कुएं से मिला

गिरिडीह जिले के गांवा थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को कुएं से एक महिला और उसके पुत्र का शव बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर कोनारबाक गांव में कुएं से पुलिस ने एक महिला और एक बच्चे का शव बरामद किया गया है।

मृतक की पहचान पंडिरया गांव निवासी रमेश यादव की पत्नी पुष्पा देवी (28) और उसके एक वर्षीय पुत्र ऋषि कुमार के रूप में की गयी है। पुष्पा देवी शुक्रवार की शाम से लापता थी।

सूत्रों ने बताया कि पुष्पा देवी का पति महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मजदूरी करता है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।