देवघर: साइबर अपराधी अब लोगों को कैसे ठग रहे, पढ़िये
- By admin --
- 12 Jun 2020 --
- comments are disable
साइबर अपराधियों का हौसला लगातार बुलंद है। साइबर अपराधी दनादन वारदातों को अंजाम द रहे हैं। कभी कस्टमर तो कभी लॉटरी के नाम पर लोगों के खून-पसीने की कमाई एक झटके में उड़ा ले जाते हैं। झारखंड के लगभग क्षेत्र से साइबर अपराधी पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल, खेल रहे हैं।
ऐसी ही वारदात लगातार देवघर जिले में हो रही है। जिला पुलिस ने साइबर डीएसपी नेहा बाला के नेतृत्व में मोहनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 90 हजार रुपए नगद, 24 मोबाइल, 12 एटीएम, 11 पासबुक बरामद किया है।
इस संबंध में बताया गया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी बैंक कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों से ठगी करते थे। वहीं एसपी पीयूष पांडे ने कहा कि गोड्डा जिले के पौड़ेयाहाट थाना में दर्ज मामलों में शामिल इन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधी फोन-पे कंपनी के कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव बन ठगी का खेल खेलते थे।
एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम पर लगातार नकेल कसा जा रहा है। उन्होंने कहा कि देवघर पुलिस साइबर अपराध पर नियंत्रण लगाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। गिरफ्तार अपराधियों में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले सुंदर रजक, देवघर जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा निवासी सुंदर रजक, बसडीहा निवासी अंकित कापरी, दुमुहन निवासी लीलाधर यादव, मलघघरा निवासी पिंटु कुमार यादव, घोरमारा निवासी मुकेश कुमार रजक और विकास कुमार रजक सहित कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी विशाल कुमार, राजेश राउत, रवि कुमार राउत एवं सुमन कुमार शामिल है।