रूसी तेल पर सख्ती, तो रिलायंस ने अपनाया नया रास्ता !

रूसी तेल पर सख्ती, तो रिलायंस ने अपनाया नया रास्ता – पश्चिम एशिया से खरीदा 25 लाख बैरल

भारत की प्राइवेट सेक्टर की दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने पिछले हफ्ते पश्चिम एशिया (Middle East) से कच्चा तेल खरीदा है और माना जा रहा है कि कंपनी आगे भी ऐसे और ऑर्डर दे सकती है। यह कदम इस बात का संकेत है कि रूसी तेल पर पश्चिमी देशों का बढ़ता दबाव अब रिलायंस की खरीद रणनीति को प्रभावित कर रहा है।
रिलायंस अब ऐसे देशों से भी तेल खरीदने की संभावनाएं तलाश रही है, जिनका कच्चा तेल रूसी तेल जैसी क्वालिटी का हो। अब तक रिलायंस भारत में रूस के तेल की सबसे बड़ी खरीदार रही है और अपनी रिफाइनरी के संचालन के लिए उसी पर काफी हद तक निर्भर रही है।