रांची द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद
- By rakesh --
- 11 Jul 2025 --
- comments are disable
आरपीएफ हटिया एवं फ्लाइंग टीम रांची द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद।
आरपीएफ कमांडेंट श्री पवन कुमार के दिशा-निर्देशन में हटिया रेलवे स्टेशन पर दिनांक 10.07.2025 को
सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान शाम प्लेटफॉर्म संख्या-03 पर फुटओवर ब्रिज के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को तीन पीठू बैग और एक ट्रॉली बैग के साथ बैठे देखा गया। पूछताछ करने पर उनकी पहचान (1) उमेश कुमार, उम्र 32 वर्ष, निवासी औरंगाबाद, बिहार एवं (2) चंद्रदत्त कुमार, उम्र 23 वर्ष, निवासी औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई। उनके बैगों की तलाशी लेने पर कुल 25 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।इसकी सूचना तुरंत एएससी आरपीएफ रांची को दी गई, एएससी आरपीएफ रांची के निर्देशानुसार DD किट से परीक्षण करने पर यह गांजा पाया गया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह गांजा संबलपुर से लेकर अनुग्रह नारायण रोड पर राकेश कुमार को सौंपना था।उक्त बरामद गांजा एवं अन्य सामग्री को कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए जब्त कर लिया गया और दोनों अभियुक्तों को अग्रिम विधिक कार्रवाई हेतु जीआरपीएस हटिया को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपीएस हटिया में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20(बी)(ii)(C)/29 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत ₹2,50,000/- आंकी गई है।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण: एसआई दीपक कुमार, साधना कुमारी, एएसआई अनिल कुमार, मुख्यआरक्षी आर.के. सिंह, दिनेश प्रसाद, कांस्टेबल प्रदीप कुमार
- 1200 kilo ganja jalaya
- 4 ganja smugglers
- adiction for ganjayi
- chhatarpur ganja
- delhi ganja supply racket
- dhakad reporter ganja raid
- ganja
- ganja cultivation
- ganja exporteres
- ganja gang
- ganja gang arrest
- ganja hidden under fish
- ganja news purnea
- ganja racket in warangal
- ganja smugglers
- ganja smuggling
- ganja supply racket busted
- ganjayi gang arrested
- gwalior ganja smuggling
- illegal ganja sale
- illegal ganja transportation
- police caught ganja gang
- purnea ganja news