रांची : कोरोना का कहर जारी, अब केंद्रीय कारा में कोरोना संक्रमण ने दी दस्तक

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है। अब बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में भी कोरोना की दस्तक दे चुका है। बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद झारखंड के दो बड़े नेता समेत 40 कैदी और 14 स्‍टाफ समेत कुल 54 कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य के कई जेल में बंद कैदी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं ।

जेल आईजी ने इसकी पुष्टि की है। कॉन्‍ट्रैक्‍ट ट्रेसिंग के आधार पर अन्‍य कैदियों की भी जांच की जायेगी। मगर जेल में संक्रमण फैलने से कैदियों में दहशत का माहौल है। जेल प्रशासन सकते में है।

वहीं कार्मिक सचिव अजय कुमार सिंह कोरोना पॉजिटिव हो जाने के बाद वे आइसोलेशन में चले गये हैं।अजय कुमार सिंह के आइसोलेशन में जाने के कारण कार्मिक विभाग का प्रभार वंदना दादेल और हिमानी पांडेय को मंत्रिमंडल सचिवालय एंव निगरानी विभाग के सचिव का अतिरिक्‍त प्रभार सौंपा गया है।