रांचीः कोरोना की ताडंव जारी,लॉकडाउन पर हो सकता है फैसला
- By admin --
- 21 Jul 2020 --
- comments are disable
कोरोना से मरने वाले की संख्या 75
राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है। मंगलवार को जमशेदपुर के में भर्ती 10 महीने की बच्ची, 40 साल के युवक और 65 साल की एक महिला की मौत हो गई।
24 घंटे में 178 नये मरीज
इधर, राज्य में पिछले 24 घंटे में 178 नए मरीजों के मिलने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5777 हो गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण और उससे बनते हालात पर सरकार की पूरी नजर है। उसी के अनुरूप निर्णय लिया जाएगा।
10 साल की बच्ची समेत तीन लोगो की मौत
बच्ची सरायकेला जिला के आदित्यपुर की रहने वाली थी। बच्ची को 15 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था। वहीं, 40 वर्षीय युवक पूर्वी सिंहभूम जिले के धातकीडीह का रहनेवाला है। युवक को 11 जुलाई को टीएमएच में भर्ती कराया गया था।
वहीं, महिला जमशेदपुर के कदम की रहने वाली थी। तीन नए मरीजों की मौत के बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 75 हो गया है। बता दें कि सोमवार को भी राज्य में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई थी।
कोरोना संक्रमण बढ़ने की थी आशंका
वहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि जांच की प्रक्रिया बढ़ी है, लेकिन संक्रमितों की संख्या भी बढ़ गई है। यातायात को ढील देने से पहले ही इसकी आशंका थी। इसलिए एक बार फिर गाड़ियों के आवागमन पर रोक का निर्णय लिया गया है।
बता दें कि राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 22 जुलाई को शाम चार बजे से प्रोजेक्ट भवन में होगी। लगभग एक महीने बाद होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति मिलने की संभावना है। कोरोना में बढ़ते संक्रमण को लेकर सख्ती और बढ़ाने का भी निर्णय लिया जा सकता है।