टैरिफ बढ़ाकर Trump ने अपने पांव में मारी कुल्हाड़ी !

भारत पर टैरिफ बढ़ाकर Trump ने अपने पांव में मारी कुल्हाड़ी, ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ ने डिटेल में बताया

ब्रिटिश अखबार टेलीग्राफ का कहना है कि डोनाल्ड ट्रंप ने जिस मकसद से भारत के खिलाफ 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही है, उसमें झोल है. रूस से भारत के अलावा चीन, तुर्की, संयुक्त अरब अमीरात, ब्राजील और यूरोपीयन यूनियन के कई देश तेल खरीदता है. ऐसे में इस टैरिफ का असर रूस पर नहीं पड़ने वाला है. उलटे भारत अमेरिका से कूटनीतिक तौर पर दूर हो जाएगा. एशिया में भारत ही एकमात्र देश है, जो चीन के खिलाफ सबसे ज्यादा मुखर रहता है.

टेलीग्राफ ब्रिटेन के मुताबिक एशिया में भारत चीन के खिलाफ सबसे मुखर देश है. डोनाल्ड ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री को अपना दोस्त बताते रहे हैं, लेकिन जिस तरीके से ट्रंप ने टैरिफ को लेकर फैसला किया है, उससे भारत अब अमेरिका से दूर जा सकता है. अमेरिकी एशिया में चीन का सबसे बड़ा विरोधी खो सकता है, जिसका असर आने वाले वक्त पर उसके एशियाई राजनीति पर पड़ेगा.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि रूस पहले से ही भारत और चीन को जोड़ने में लगा है. अब जिस तरीके की स्थिति डोनाल्ड ट्रंप ने पैदा कर दी है. उससे अब तीनों देश एक साथ आ सकते हैं. ब्राजील और दक्षिण कोरिया पहले से अमेरिका के खिलाफ मुखर हैं. यानी ब्रिक्स अब दुनिया में और ज्यादा मजबूती से उभरेगा. इसका सीधा असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा.
अखबार ने कहा है कि भारत में जिस तरीके की राजनीतिक परिस्थितियां है, उसमें इस बात की गुंजाइश कम ही है कि वहां की सरकार ट्रंप टैरिफ पर झुके. यानी आने वाले वक्त में ट्रंप की सरकार को ही टैरिफ के मसले पर बैकफुट पर आना होगा.