पाकुड़। घर से अदा करें अलविदा जुम्मा सहित ईद का नमाज-एसपी
- By admin --
- 22 May 2020 --
- comments are disable
पाकुड़। कोरोना महामारी को रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन है। केन्द्र और राज्य सरकार के गाइडलाइन के अनुसार लॉकडाउन के दौरान आप किसी भी धार्मिक कार्यक्रम नहीं कर सकते जिसके कारण भीड़ इकट्ठा हो। इस दौरान धार्मिक कार्य, नमाज,पूजा सार्वजनिक जगह करना सख्त मना है। मस्जिद में पांच लोगों से अधिक नमाज अदा नहीं कर सकते।
घर से अदा करें नमाज
एसपी ने कहा इस्लाम धर्मावलंबियों का पवित्र त्योहार ईद उल फितर एवं रमजान का अंतिम जुम्मा अलविदा भी घरों पर रहकर अदा करें। गाइडलाइन का उल्लघंन करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी,इस बात की जानकारी पुलिस कप्तान मणिलाल मंडल ने दी
लॉकडाउन का पालन करें समाज
एसपी ने यह भी कहा जब पूरा लॉकडाउन का मुस्लिम समाज के लोगों ने पालन किया है तो ईद और अलविदा की नमाज भी घरों पर अदा करें। पूर्व में भी कई त्योहार सरहुल,रामनवमी,शब ए बारात आदि पर्व पर जिले के लोगों अक्षरश पालन किया है। कोरोना से लड़ाई के लिए सभी ने मिलकर शासन-प्रशासन का सहयोग किया है,आप आगे भी सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा 31 मई तक पूरे देश में लॉकडाउन है।इसलिए केंद्र सरकार का स्पस्ट निर्देश है कि किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन सामूहिक रूप से नहीं किया जाना है। सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन जरूरी है।