अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी का भंडाफोड़

बोकारो// गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जरीडीह बाजार में स्थित एक मैरेज हॉल और उससे लगे गोदाम में अवैध हथियारों के निर्माण और तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल, गन बनाने का मटेरियल और नकली शराब की खेप बरामद की गई है। यह कार्रवाई झारखंड एटीएस, कोलकाता एसटीएफ, बेरमो थाना और गांधीनगर थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह फैक्ट्री कई महीनों से चल रही थी और यहां बने हथियारों को बंगाल होते हुए बांग्लादेश तक भेजा जा रहा था। छापेमारी के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जो कि बिहार के मुंगेर और खगड़िया जिले के निवासी हैं।