रांची: कोरोना बेकाबू हो रहा है,सरकार सिर्फ बयानबाजी कर रही है-भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा है कि झारखण्ड में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है और लगातार राज्य सरकार के दावों की पोल खुलती जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमण,पॉजिटिविटी तथा मृत्यु दर में बेतहाशा वृद्धि हो रही है और रिकवरी रेट गिरता जा रहा है, वहीं जांच रिपोर्ट आने में हफ्तों लग रहे हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार सिर्फ बयानबाजी में व्यस्त हैं।