देवघऱ : भर्ती महिला को चिकित्सकों के साथ मिलकर मार देने का आरोप, हंगामा
- By admin --
- 13 Aug 2020 --
- comments are disable
देवघऱ के सदर अस्पताल के सिविल सर्जन कार्यालय के सामने आज महिला का शव रखकर पति ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि स्वास्थ्य विभाग लिखित रूप में दे कि महिला की मौत कैसे हुई.
देवघर नगर थाने के माथा बांध निवासी सुषमा देवी को सदर अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था लेकिन कल प्रसव के बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई जिसके बाद लड़की के परिजनों को सूचना दी गई.
लेकिन लड़की के परिजनों ने ससुराल वालों पर यह आरोप लगा दिया कि चिकित्सकों के साथ मिलकर मार दिया गया और लाश ले जाने को तैयार नहीं है.
ऐसे में परिजन विकास विश्वास ने कहा है कि लड़की के परिजनों द्वारा इन पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है. ऐसे में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने सबको रख कर यह मांग की जा रही है कि महिला की मौत कैसे हुई या लिखित और पर दें ताकि यह अपने ऊपर लगे आरोप को मिटा सकें.
काफी देर तक शव सिविल सर्जन कार्यालय के सामने रखा रहा. बाद में स्वास्थ्य विभाग के पहल पर इन्हें लिखित रूप से महिला की मौत के कारण को दर्शाया गया जिसके बाद लाश को उठाया जा सका।