रांची। माही एक बार फिर राज्य के सबसे बड़े आयकरदाता !
- By rakesh --
- 02 Dec 2021 --
- comments are disable
रांची। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सिर्फ क्रिकेट की दुनिया में ही नहीं कई मामलों में अव्वल हैं। अब ताजा उदाहरण तब सामने आया जब झारखंड आयकर विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष के नवंबर माह तक 13 लाख का टैक्स जमा कर दिया है। इसके पहले भी धोनी ने रिकॉर्डटैक्स जमा कर राज्य में अव्वल रहे थे। इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप में टैक्स जमा करने के मामले में धोनी अपनी बादशाहत बरकरार रखे हुए हैं। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2020-21 में उन्होंने अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक एडवांस टैक्स के रूप में 10 करोड़ का भुगतान किया था। पिछले साल भी व्यक्ति रूप में जमा किया गया यह राज्य का सर्वाधिक टैक्स भुगतान था। धोनी 2017-18 से ही राज्य में सबसे ज्यादा टैक्स भुगतान करने वालों की सूची में शूमार हैं। इसके लिए आयकर विभाग की ओर से धोनी को आयकर मंथन कार्यक्रम में सम्मानित भी किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में 57.04 करोड़ रु. टैक्स भरा था। उस साल का व्यक्ति श्रेणी में यह सर्वाधिक टैक्स था।